निवाड़ी जिले में ओरछा मजदूर अमरपाल सिंह हत्याकांड को लेकर आज़ाद समाज पार्टी और गिरफ्तार आरोपियों के परिजनों द्वारा जेल भरो आंदोलन किया गया। इस आंदोलन में मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निवाड़ी पहुंचे। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया, जिससे निवाड़ी पुलिस छावनी में तब्दील नजर आई। पुलिस द्वारा नंबर-2 ग्राउंड में अस्थायी खुली जेल की व्यवस्था की गई, जहां आंदोलनकारियों ने प्रतीकात्मक रूप से खुद को गिरफ्तार बताया। #NexIndiaNews #Niwari #Orchha