बहेरी: दो साल पुराने कांड में फरार अभियुक्त नटवर झा गिरफ्तार, बहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बहेड़ी थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। शनिवार, दिनांक 25 अप्रैल 2026 को बहेड़ी थाना कांड संख्या 405/22 के प्राथमिकी अभियुक्त नटवर झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त नटवर झा, पिता मणिकांत झा, ग्राम महिनाम, थाना बहेड़ा, जिला दरभंगा का निवासी बताया जाता है। वह पिछले लगभग दो वर्षों से उक्त कांड में फरार चल रहा था,