बंदरा: बलहिया गांव में ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतारने के दौरान एक व्यक्ति नीचे गिरा, गंभीर हालत को देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत पीयर थाना क्षेत्र के बलहिया गांव में ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतारने के दौरान एक व्यक्ति नीचे गिर पड़ा। घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे कि बताई गई है। मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में इलाज हेतु बरियारपुर स्थित एक क्लिनिक में लाया। जहां गंभीर रूप को देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।