दमोह: पिलर खुदाई में मिले चांदी के 42 सिक्के, मजदूरों का 35 किलो चांदी छिपाने का आरोप, होगी जांच
Damoh, Damoh | May 24, 2026 दमोह के फुटेरा वार्ड-3 में निर्माणाधीन मकान की खुदाई के दौरान 42 ब्रिटिशकालीन चांदी के सिक्के मिलने से हड़कंप मच गया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि करीब 35 किलो चांदी के सिक्के निकले थे, जिन्हें मकान मालिक ने छिपा लिया। पुरातत्व संरक्षण सहायक शुभम अरजरिया के अनुसार सिक्के 18वीं-19वीं शताब्दी के हैं। गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी है।