दतिया नगर: पथर्रानारायण: नवविवाहिता की फांसी से मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
दतिया जिले क़े पथर्रा नारायण में नव विवाहिता ने फांसी लगाकर संदिग्ध अवस्था में आत्महत्या कर ली मृतका क़े परिजनों ने शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को एक आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने मृतका क़े ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। आवेदनकर्ता कृपाशंकर दौहरे ने इसकी जानकारी शनिवार की शाम 5:00 बजे मीडिया को दी है ।