नावकोठी: बगरस बिशनपुर से स्कूली बच्चों का परिभ्रमण रथ, राजगीर और नालंदा विश्वविद्यालय के लिए रवाना
बगरस बिशनपुर के स्कूली बच्चे सोमवार को परिभ्रमण यात्रा पर नालंदा और राजगीर के लिए रवाना हो गए। हेड मास्टर प्रियारंजन कुमार ने बताया कि स्कूल के 50 छात्र छात्राओं का एक जत्था नालंदा विश्वविद्यालय राजगीर के विश्व शांति स्तूप एवं पावापुरी के जलमंदिर आदि के दर्शन के लिए निकले हैं। इन ऐतिहासिक स्थलों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।