दमोह: इटवा में कथा के तीसरे दिन पं विपिन बिहारी दास महाराज ने सुनाई भाई की महिमा, कहा- किसी भी बैर कर लें लेकिन भाई से नहीं
Damoh, Damoh | Dec 26, 2024 दमोह ग्राम इटवा में चल रही भागवत कथा के तीसरे दिन गुरुवार शाम 5 बजे कथा व्यास पंडित विपिन बिहारी दास महाराज के द्वारा परिवार की एहमियत के बारे मे बताते हुए भाई की महिमा को बताया। उन्होंने कहा कि अपनी पत्नी से भले ही बुराई कर ले, लेकिन अपने भाई से जीवन मे कभी बुराई मत करना। क्योंकि आपकी मृत्यु के बाद पत्नी तो केवल दरवाजे तक रहेगी, लेकिन भाई श्मशान तक जायेगा।