मुरैना: अंबाह बाईपास पर अज्ञात वाहन ने अज्ञात युवक को मारी थी टक्कर, उपचार के बाद कराया भर्ती,वीडियो,फोटो वायरल
Morena, Morena | Jul 10, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंबा बाईपास परअज्ञात वाहन ने अज्ञात युवक को टक्कर मार दी थी जिसके बाद युवक घायल होकर सड़क पर पड़ा रहा, तभी एंबुलेंस चालक के द्वारा घायल युवक को उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल को भर्ती कर दिया है और उसके वीडियो फोटो वायरल कर दिए गए हैं जिससे पहचान हो सके।