देवबंद: तल्हेड़ी में दो निहंग सिंहों पर हमला, पगड़ी उतारने और कृपाण-तलवार छीनने का आरोप, सिख समाज में रोष, पुलिस जांच जारी
सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में दो निहंग सिंहों के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद सिख समाज में नाराजगी फैल गई है। आरोप है कि दर्जनों युवकों ने दोनों निहंग सिंहों को घेरकर उनके साथ मारपीट की, उनकी पगड़ी उतार दी और कृपाण व तलवार छीन ली। घटना में दोनों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।