शामली: शामली जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 286 वाहनों के काटे गए चालान
Shamli, Shamli | Apr 30, 2026 गुरूवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरूवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 286 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें से 238 चालान हेलमेट नही पहनने की वजह से हुए। विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान भी चलाया गया।