कांके: समाहरणालय में 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' थीम पर विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस मनाया गया
Kanke, Ranchi | May 30, 2026 समाहरणालय में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ्य रहो थीम पर विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस मनाया गया। इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री भी मौजूद रहे। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी गलतफहमियों को दूर करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।