झालरापाटन: झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के गार्ड्स ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया, बोनस और एरियर नहीं मिलने पर दीपावली सूनी
झालावाड़ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सुरक्षा गार्ड्स ने दिवाली का बोनस और एरियर नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया। गार्ड्स का आरोप है कि ठेकेदार ने भुगतान नहीं किया और अधिकारियों ने भी कार्रवाई नहीं की।गार्ड्स के मुताबिक, इस साल उन्हें न तो बोनस मिला और न ही एरियर का भुगतान हुआ। उनका कहना है कि इससे दिवाली पर परिवारों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड रहा है।