बीकानेर: सड़क हादसे के बाद पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में हंगामा, नर्सिंग कर्मियों ने परिजनों पर लगाया मारपीट का आरोप
बीकानेर के कोडमदेसर के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हादसे में दो लोगों की मौत के बाद मृतक के परिजनों पर नर्सिंग स्टाफ से मारपीट करने का आरोप लगा। घटना के विरोध में नर्सिंग कर्मियों ने ट्रॉमा सेंटर के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय के लिए चिकित्सा व्यवस्था भी प्रभावित हु