नई टिहरी के अस्तित्व का सवाल: मेडिकल कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में विधायक किशोर उपाध्याय का प्रतीकात्मक पुतला दहन
नई टिहरी जिला मुख्यालय से मेडिकल कॉलेज को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के विरोध में आज टिहरी गढ़वाल जन अधिकार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले स्थानीय लोगों ने टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
मोर्चा के अध्यक्ष सागर भंडारी ने कहा कि नई टिहरी की जनता ने तीन बार किशोर उपाध्याय पर विश्वास जताया, लेकिन आज नई टिहरी का अस्तित्व ही संकट में दिखाई दे रहा है। उनका आरोप है कि मेडिकल कॉलेज का स्थानांतरण केवल एक शैक्षणिक या स्वास्थ्य संस्थान का स्थानांतरण नहीं, बल्कि प्रतापनगर, टिहरी और घनसाली क्षेत्र के हजारों लोगों की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार के अवसरों और क्षेत्र के भविष्य पर सीधा प्रहार है।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज नई टिहरी की पहचान और विकास का महत्वपूर्ण आधार है। यदि इसे अन�