भिवानी: सेशन जज दीपक अग्रवाल ने जेल में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए
जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल, सीजेएम-कम-सचिव कपिल राठी, किशोर न्याय बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सोहनलाल मलिक ने स्थानीय जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों-हवालातियों को उनके केसों में आ रही मुश्किलों को सुना व समस्याओं के समाधान संबंधी जानकारी दी।