चूरू नगर परिषद चुनाव में सियासी हलचल तेज!
नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर चूरू नगर परिषद में शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान चुनावी माहौल नजर आया। कुल 48 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी समर्थकों के साथ पहुंचकर अपनी दावेदारी पेश की।
नगर परिषद परिसर में दिनभर समर्थकों की भीड़ और चुनावी चर्चाओं का दौर चलता रहा। अब वार्डों में जनसंपर्क और चुनावी रणनीति तेज होने की संभावना है।
🗳️ 9 सितंबर को होगा मतदान
📍 चूरू नगर परिषद चुनाव 2026
#Churu #ChuruNews #tharkiawaazajay #ChuruNagarParishad #Election2026
Churu, Churu | Aug 29, 2026