महोबा: महोबा की सीमा से सटे ज्योराहा गांव में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसे युवक को डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Apr 22, 2026 महोबा जनपद कि सीमा से सटे ज्योराहा गांव निवासी 24 वर्षीय रोशन किसी काम से छत पर गया हुआ था। तभी छत के ऊपर से निकली 11 हजार हाई टेंशन लाइन कि चपेट में आकर झुलस गया। जिसे परिवारिजन गंभीर हालत में महोबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।