भोरे: चक्रवा खास फुलवारी टोला गांव में सड़क पर बालू रखने के विवाद में खूनी संघर्ष, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भोरे थाना क्षेत्र के चक्रवा खास फुलवारी टोला गांव में सड़क पर बालू रखने के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस जानलेवा हमले में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले को लेकर पीड़ित खलील साह ने थाने में 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि 14 दिसंबर की सुबह है 11:00 बजे घर के पास सड़क पर बालू रखा हुआ था।