मेरठ में Anti Corruption Social Welfare Association के नाम पर वसूली और अपहरण, 12 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार!
मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में फर्जी संस्था और वॉकी-टॉकी के रौब में अपहरण व फिरौती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम कुंडा के छिन्दा सिंह को अगवा कर एनकाउंटर की धमकी देने वाले गिरोह को मेरठ पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बेनकाब कर दिया।
पकड़े गए आरोपियों के तार Anti Corruption Social Welfare Association से जुड़े हैं। पुलिस ने मोनू, आशीष, मुरसलीम, इकबाल और फिरोज को गिरफ्तार कर बोलेरो नियो, वॉकी-टॉकी और फर्जी आई-कार्ड जब्त किए हैं।
देखिए इस पूरे सनसनीखेज सच का विश्लेषण नवेद खान के साथ TRUTH X WITH NAWEDKKHAN पर। Part 11
Meerut, Meerut | Oct 15, 2026