उदवंत नगर: पियनिया पंचायत वार्ड 14 की वार्ड सदस्य के घर में घुसकर छेड़खानी, विरोध पर मारपीट; 6 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
उदवंतनगर प्रखंड की पियनिया पंचायत के वार्ड-14 की वार्ड सदस्य वीणा प्रताप सिंह के साथ छेड़खानी, मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, परिवार में शादी समारोह के बाद तड़के करीब 4 बजे कुछ लोग घर में घुस गए और सो रही वार्ड सदस्य के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की तथा सोने की चेन, मंगलसूत्र और मोबाइल फोन छी