पटियाली: गंजडुंडवारा नगर में रामनवमी पर मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकली, नगर में गूंजे जयकारे
गंजडुंडवारा नगर में रामनवमी पर्व के अवसर पर माँ काली सेवा समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पंचायती बाग से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंची। यात्रा में शामिल दर्जनों आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।