UPSA की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन विस्तार को मिली गति
आरा, 06 अक्टूबर। यूनाइटेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन (UPSA) की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को आरा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास परिहार ने की। बैठक में संगठन की भावी कार्ययोजना, संगठन विस्तार तथा निजी विद्यालयों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
Arrah, Bhojpur | Oct 7, 2026