हाजीपुर: जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
वैशाली DPRO प्रेस रिलीज जारी करके रविवार को शाम लगभग 6 बजे बताया वैशाली जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमति वर्षा सिंह के निर्देश पर प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिले में कुल 8,06,738 घरेलू उपभोक्ता एलपीजी सेवा से लाभान्वित हो रहे हैं।