खुरई: नगर में जल संकट को लेकर विधायक भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर मढिया बांध से छोड़ा गया पानी, 5 दिनों में पहुंचेगा खुरई
Khurai, Sagar | Feb 25, 2024 खुरई में जल संकट को लेकर पूर्व मंत्री व विधायक भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर मढिया बांध से पानी छोड़ा गया। पानी राहतगढ़ वाटर फाल होते हुए राहतगढ़ के इंटक बेल को पूरा भर दिया। इसके बाद खुरई की ओर आने लगा लगभग 5 दिनों में पानी खुरई तक पहुंच जाएगा। जानकारी देते हुए सीएमओ दुर्गेश सिंह ने बताया कि बांध का पानी खुरई आने पर जल संकट दूर हो जाएगा। हर दिन होगी सप्लाई।