आगरा: कोठी मीना बाजार एचडीएफसी बैंक के सामने नाले में मिला एक युवक का शव
थाना शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत कोठी मीना बाजार एचडीएफसी बैंक के सामने तब सनसनी फैल गई जब राहगीरों ने एक युवक के शव को नाले में देखा, तो इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी गई, इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकलवाया और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए, शिनाख्त के बाद घटना की सूचना परिजनों को दी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।