दतिया नगर: जिला कांग्रेस कार्यालय, जवाहर भवन में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई
जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन पर शनिवार को भारत के महान विचारक एवं समाज सुधारक समाज सेवी महात्मा ज्योतिबा फुले जी एवं त्याग और शक्ति की अद्भुत मिसाल स्वतंत्रता सेनानी कस्तूरबा गांधी की जयंती मनाई गई. फुले एवं गांधी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर महात्मा ज्योतिबा फुले,कस्तूरबा गांधी अमर रहे ज्योतिराव फुले एवं कस्तूरबा गांधी ज़िंदाबाद के नारे लगाए गए.