रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र जिले में ट्रकों पर बालू-गिट्टी का ओवरलोड परिवहन जमकर हो रहा है, जिला प्रशासन बना मूकदर्शक
सोनभद्र में ट्रकों पर बालू गिट्टी का ओवरलोड परिवहन जमकर हो रहा है,शनिवार दोपहर 12:00 बजे देखने को मिला, ट्रक पर क्षमता से अधिक बालू लदी हुई दिखाई दी, चोपन क्षेत्र में सोन नदी के किनारे बालू खनन में लगी ट्रकों पर ओवरलोड परिवहन आम है,बालू साइड से निकलने वाली ट्रकें क्षमता से अधिक खनिज का परिवहन करती हैं लेकिन ना तो पुलिस और ना ही प्रशासन कोई कार्रवाई करता है।