आंवला: आंवला के मनौना में प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
Aonla, Bareilly | Jun 28, 2026 आंवला स्थित ग्राम मनौना में रविवार दोपहर दो बजे ग्राम प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्येन्द्र सिंह चौहान थे। आचार्य सुधांशु गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया और परीक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला। आचार्य सनोज सिंह ने अतिथि का पटका पहनाकर स्वागत किया।