मांट: निबंधन कार्य के निजीकरण के विरोध में मांट में चल रहे धरना प्रदर्शन को पूर्व मंत्री श्याम सुन्दर शर्मा ने दिया समर्थन
Mat, Mathura | Jun 20, 2026 उपनिबंधन कार्य के निजीकरण के विरोध में बीते 9 जून से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के गेट पर बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक संघ और प्रैक्टिशनर एडवोकेट्स बार एसोसिएशन द्वारा यह प्रदर्शन किया जा रहा है। आज इस आंदोलन को बड़ा समर्थन मिला, जब शनिवार शाम चार बजे पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा धरना स्थल पर पहुंचे।