शिवपुरी नगर: ग्राम ईश्वरी में शादी में नहीं आने पर दबंगों का कहर, घर में घुसकर महिला से मारपीट, बहू का मोबाइल तोड़ा
शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ईश्वरी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक परिवार को सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीटा गया क्योंकि वे एक रिश्तेदार की शादी में शामिल नहीं हो सके थे। न्याय की आस में पीड़ित महिला ने आज शुकुवार की दोपहर 3 बजे शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर अपनी व्यथा सुनाई।