चान्हो: चोरया मोड़ पर ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, घायल 3 लोगों को रिम्स किया गया रेफर
Chanho, Ranchi | Feb 27, 2024 खलारी-बीजूपाड़ा मुख्य सड़क पर स्थित चोरया मोड़ के समीप एक मोटरसाइकिल की ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि खलारी की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल की चोरया मोड़ पर खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। वहीं मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए चान्हो अस्पताल भेजा, जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।