बारां: बैगना गांव में लाचार अवस्था में जीवन यापन कर रही महिला के शरीर में लिपटा मिला 5 किलो कबाड़, आश्रम कोटा भेजा गया
Baran, Baran | Aug 19, 2025 मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली एक घटना बारां जिले के बेगना गांव में सामने आई, जहां एक लाचार अवस्था में जीवन-यापन कर रही बुजुर्ग महिला के शरीर पर लगभग 5 किलो कबाड़, तार व बोतलें लिपटी हुई पाई गईं। इस संबंध में इसकी सूचना समाजसेवी चंद्रप्रकाश नागर को मिली, जो कई दिनों से इस महिला को दयनीय स्थिति में देख रहे थे। महिला को अपना घर आश्रम कोटा भेजा है।