कटघोरा: कोरबा: बिजली संकट से नाराज महिलाओं का गुस्सा फूटा, रजगामार सब स्टेशन में रात 11 बजे किया धरना
कोरबा के रजगामार स्थित विद्युत सब स्टेशन में बुधवार देर रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब प्रेमनगर और श्यामनगर की दर्जनों महिलाएं बिजली समस्या से परेशान होकर धरने पर बैठ गईं।रात करीब 11 बजे सब स्टेशन पहुंची महिलाओं ने लगातार हो रही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर अपना विरोध जताया।