बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी में दबंगों ने अधिवक्ता पर चलाई गोली
कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी पर दबंगों ने अधिवक्ता पर गोली चला दी। गोली चलने से अधिवक्ता बाल बाल बच गए। अधिवक्ताओं ने आरोपियों को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने अधिवक्ता के ऊपर फायरिंग कर दी। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।