विदिशा नगर: अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर हुई संगोष्ठी, डंडापुरा स्तिथ निजी गार्डन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ
विदिशा जिले के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग की ओर से पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के मौके पर विशेष कार्यक्रम विदिशा में आयोजित किए गए हैं। इसका शुभारंभ आज किया गया डंडापुरा स्थित निजी गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान किया गया। जिले के साथ अन्य जगहों से भी बड़ी संख्या में इतिहासकार जानकार लोग मौजूद रहे।