विदिशा नगर: सांवरिया सेठ कॉलोनी में एक बारिश के बाद ही बिगड़े हालात कॉलोनी में आने जाने वाले रास्ते में कीचड़ से लोग हो रहे परेशान।
विदिशा के वार्ड नंबर 33 के अंतर्गत आचार्य कॉलोनी के पास सांवरिया सेठ कॉलोनी के रहवासी जरा सी बारिश के बाद ही परेशान हो रहे हैं यहां तक आने जाने वाला है एक रास्ता है जिस पर कीचड़ और पानी भरा हुआ है यहां से निकल पाना लोगों के लिए समस्या हो रही है .. यहां के रहवासियों ने बताया कि यह समस्या आज की नहीं कई सालों की है जिसे अब तक सुधारा नहीं जा सका है...।