रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में आई लव रेवाड़ी मुहिम के तहत 53वां स्वच्छता अभियान रविवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर टीम ने इतिहास रचते हुए अपने एक वर्ष का सफर भी पूरा किया। अभियान के तहत शहर के पोषवाल चौक से लेकर प्रकाश वाटिका तक विजयनगर क्षेत्र में व्यापक सफाई कार्य किया गया।