बीना: बीना थानाक्षेत्र अंतर्गत 3 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले को पुलिस ने किया दर्ज, आरोपी को किया गिरफ्तार
Bina, Sagar | Mar 14, 2024 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन वर्षीय बच्ची का एक आरोपी ने गलत नियत से हाथ पकड़ लिया और हाथ में काट लिया,जिसकी शिकायत बच्ची ने अपने परिजनों से की। वही घटना से नाराज परिजन बच्ची को लेकर बीना थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया,जिसे पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।