श्रीनगर: श्रीनगर में धूमधाम से निकली रामनवमी की शोभा यात्रा
शिव मंदिर श्रीनगर से रामनवमी के अवसर पर रविवार को 12 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बजरंग दल व श्रीराम सेवा संघ के कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा शिव मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर सुभाषचंद्र बौस चौक, पुरानी बाजार दुर्गा मंदिर, को-ऑपरेटिव बाजार, चनका, मेहताटोल, खोखा, फरयानी, जगैली, होते हुए पुनः मंदिर पहुंची।