जहानाबाद में आलमपुर शकूरबाजार से लौट रहे लालपुर निवासी शैलेन्द्र राम को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना में शैलेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों को जानकारी मिलने पर उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।