महुआ: महुआ नगर परिषद क्षेत्र में बरसात से पहले नालों की सफाई का कार्य तेज़ी से शुरू
महुआ नगर परिषद क्षेत्र में बरसात से पूर्व नालों की सफाई का कार्य तेजी से चालू कर दिया गया शनिवार को 12:00 नगर परिषद के कर्मियों के नेतृत्व में महुआ बाजार के विभिन्न जगहों पर सफाई कर्मियों द्वारा नालों की सफाई की जा रही थी मालूम होगी बरसात में महुआ नगर परिषद क्षेत्र के कई जगहों पर जल जमाव के कारण लोगों को परेशानी होती है