कोंडागांव: ग्राम जैतपूरी में शादी में डीजे डांस के दौरान लड़कियों से छेड़छाड़ और मारपीट, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोंडागांव पुलिस ने शादी समारोह में लड़कियों से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले 5 आरोपियों—बबलु मरकाम, अनिल यादव, विरेन्द्र मानिकपुरी,महेश कुलदीप और अमित दास यादव—को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।घटना 26 अप्रैल की रात ग्राम जैतपुरी में हुई, जहां डीजे डांस के दौरान आरोपियों ने युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट की।