डीपीएल के 13 वें सीजन की शानदार सफलता के बाद देवघर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बुधवार शाम 5:00 बजेएक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर सभी खिलाड़ियों फ्रेंचाइजी सदस्यों और डीसीए के पदाधिकारी को शिवांता वाटर पार्क में आमंत्रित किया गया जहां खेल के बाद जश्न और सम्मान का अनोखा संगम देखने को मिला।