कला एवं संस्कृति विभाग, बेगूसराय के तत्वावधान में बेगूसराय संग्रहालय परिसर में "वर्तमान समय में पटना कलम शैली : नव सृजन" विषय पर दस दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री श्याम कुमार साहनी सहित वरिष्ठ कलाकारों एवं प्रशिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यशाला में प्रतिभागियों को पटना कलम शैली की पारंपरिक तकनीकों, विशेषताओं एवं आधुनिक प्रयोगों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आगामी दस दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में कलाकारों, कला विद्यार्थियों एवं कला-प्रेमियों को विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य बिहार की इस विशिष्ट कला शैली के संरक्षण, संवर्धन एवं नई पीढ़ी तक इसके प्रसार को बढ़ावा देना है।
@iprdbihar
@artandculturebihar
#begusarai