माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के जरिए अंतरित की। इस अवसर पर कारगिल विजय सभा भवन, बेगूसराय में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया, जिसमें उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नेहा कुमारी एवं पेंशनधारियों ने भाग लिया।
माह मई 2026 के लिए जिले के 2,32,060 लाभार्थियों को ₹1,100 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹26.67 करोड़ से अधिक की पेंशन राशि हस्तांतरित की गई। जिला प्रशासन ने सभी पात्र लाभार्थियों से शीघ्र जीवन प्रमाणीकरण कराने की अपील की है, ताकि पेंशन भुगतान निर्बाध रूप से जारी रह सके।
@iprdbihar
@socialwelfaredept
#begusarai