उतरौला: यादव समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर अधिवक्ताओं ने FIR दर्ज करने की मांग की
बलरामपुर के उतरौला में यादव समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया। अधिवक्ताओं ने क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए संबंधित फेसबुक आईडी संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।