शाहपुर: भोजपुर में जनगणना 2027 की रफ्तार, शाहपुर में जीविका दीदियों ने संभाली जागरूकता की कमान
भोजपुर जिले में जनगणना 2027 के तहत स्व-प्रगणन को बढ़ावा देने के लिए शाहपुर प्रखंड में जीविका दीदियों ने सक्रिय पहल शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर दीदियों ने अपने परिवार का स्व-प्रगणन स्वयं किया और आसपास के परिवारों को भी इसके लिए प्रेरित किया। जीविका दीदियां घर-घर जाकर लोगों को स्व-प्रगणन की प्रक्रिया समझा रही हैं और अधिक से अधिक