मुरैना नगर: हड्डी मिल दुर्गा कॉलोनी में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला से मारपीट, पति सहित ससुरालजनों पर केस दर्ज
मुरैना के बानमौर थाना क्षेत्र की हड्डी मिल दुर्गा कॉलोनी में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।रेखा कुशवाह का बुधवार को अपने पति गजेंद्र से विवाद हुआ,जो बढ़कर हिंसा में बदल गया। आरोप है कि पति समेत ससुरालजनों ने घर में ही उसके साथ मारपीट की।पीड़िता ने गुरुवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई,जिस पर पुलिस ने गजेंद्र,मीरा और सरिता के खिलाफ FIR की।