उज्जैन शहर: छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शहर में अवैध क्लिनिकों की जाँच के लिए चलाया अभियान, दस्तावेज़ ज़ब्त
सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल ने बताया कि मंछामन के पॉली क्लीनिक में हुई घटना के बाद अवैध क्लीनिक और अस्पतालों की जाँच शुरू कर दी गई है। कल 15 डॉक्टरों के 5 दल ने शहर में जाँच अभियान चलाया था। इस दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे 38 क्लीनिक और अस्पताल बगैर पंजीयन के संचालित होते मिले। इन सभी अस्पतालों के कागज और दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं और जाँच की जा रही है