मुरैना नगर: सिंध रेत से भरे ट्रोले की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,शिकारपुर क्रॉसिंग के पास हड़कंप,चालक वाहन छोड़कर फरार।
मुरैना के शिवलालपुरा निवासी 27 वर्षीय रविंद्र गुर्जर की बुधवार रात शिकारपुर क्रॉसिंग के पास सिंध रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रोले की टक्कर से मौत हो गई।हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर गिरफ्तारी की मांग की।ट्रोला जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई।आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।